हल्द्वानी,16 मई (आरएनएस)। महंगाई की मार अब आम आदमी की जेब पर भारी पड़ रहा है। सोने के ही नहीं बल्कि रोजमर्रा के जरुरी राशन के दाम भी बीते दो महीने में काफी बढे है कंपनियों ने खाद्य तेल, आटा, चावल, दाल, चायपत्ती, चीनी जैसे राशन में 10-30त्न तक बढ़ोतरी की है। मार्च के अंत में टाटा प्रीमियम की एक किलोग्राम की चायपत्ती का पैकेट 383 रुपये का था, जिसकी कीमत अब 402 रुपये है। अकेले चायपत्ती ही नहीं खाद्य तेल की कीमतों में बीते दो महीने में करीब 20 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी हो गई है। दालों के दामों में भी 10 फीसदी की बढ़त हुई है। फुटकर व्यापारी अजय कुमार ने बताया पहले अरहर दाल 110 रूपये किलोग्राम बिकती थी जो अब 120 रूपये बिक रही है वही चने की दाल पहले 90 रूपये किलो थी जो अब 100 रूपये किलो बिक रही है।
राशन के आलावा महंगाई की मार सब्जी, फलों पर भी हैं फल और सब्जी विक्रेता हरीश पांडेय ने बताया इम्पोर्टेट सब्जी और फलों के दामों में अधिक उछाल आया है बाजार में इम्पोर्टेट सेब 250 रूपये किलो और पहाड़ी सेब 180-200 रूपये किलो बिक रहा है।
इन उत्पादों के दाम में हुई बढ़ोतरी (रुपये में)
उत्पाद पहले अब
रिफाइंड ऑयल 125 140
सरसों तेल 170-180 190
चावल (परम) 35 41
(बासमती) 105 115
आटा (5 किलो) 140 150
चायपत्ती टाटा प्रीमयम) 383 402
चीनी 42 46
*नोट: खाद्य तेल के रेट प्रति लीटर और उत्पादों के रेट किलोग्राम में है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

