प्रयागराज। उमरे अधिकारी एकादश ने पूर्व क्रिकेटर एकादश को 7 विकेट से हराकर पांच मैच की निर्वाणानंद कनेक्टिंग हैप्पीनेस क्रिकेट सीरीज में 2-2 की बराबरी कर ली।
डीएसए मैदान पर शनिवार रात खेले गए मैच में पूर्व क्रिकेटर एकादश ने 20 ओवर में चार विकेट पर 163 रन (ताहिर अब्बास 46, दिलीप यादव 36,
कौशिक पाल 28, रणविजय सिंह 2/29, चितरंजन चौबे और सत्येंद्र कुमार एक-एक विकेट) बनाए।
जवाब में उमरे अधिकारी एकादश ने 16.5 ओवर में तीन विकेट पर 165 रन (डॉ. परवेज अहमद 75 नाबाद, राहुल सिंह 34, चितरंजन चौबे 21, ताहिर अब्बास व दिलीप यादव एक-एक विकेट) बना लिए। डॉ. परवेज़ अहमद को उत्तर प्रदेश एवं रेलवे के पूर्व रणजी क्रिकेटर केबी काला और शिवाकांत शुक्ला ने संयुक्त रूप से मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

