राज्य आपदा मोचन निधि अंतर्गत सहायता राशि
मीरजापुर। पिछले दिनों जिले में आएं आंधी-तूफान में व्याप्त पैमाने पर हुए जन-धन की हानि से जहां अभी प्रभावित परिवारों के लोग उबर नहीं पाए हैं वहीं दूसरी ओर रविवार को नगर विधायक पंडित रत्नाकर मिश्र ने अपने विधानसभा क्षेत्र में नगर के नटवा में प्रभावित परिवारों को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा राज्य आपदा मोचन निधि के अंतर्गत प्रदान की गई आर्थिक सहायता वितरित कर उनका हालचाल जाना तथा इस कठिन समय में हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाया। इस दौरान उन्होंने कहा कि वह पीडि़त परिवार के साथ खड़े रहने के साथ आगे भी हर संभव मदद करते रहेंगे। इस दौरान गांव के गणमान्य जनों के साथ पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

