मीरजापुर। यूपी के मीरजापुर में सड़क हादसों का दौर थमने का नाम नहीं ले रहा है। रविवार को वाराणसी शक्तिनगर मुख्यमार्ग एक बार फिर दर्दनाक हादसे का गवाह बना है। जानकारी के मुताबिक अहरौरा थाना क्षेत्र के महुली गांव के समीप तेज़ रफ़्तार ट्रेलर ने बाइक सवार पति-पत्नी को बुरी तरह से कुचल दिया जिससे दोनों की मौत हो गई। हादसे में बाइक सवार गौतम 35 पुत्र दुख्खू तथा उनकी पत्नी फूला देवी 29 की मौत हो गई है जबकि बेटी ममता व गुलशन बाल-बाल बचे हैं। बताया जा रहा है कि सभी बाइक पर सवार होकर एक शादी समारोह से लौट रहे थे कि तभी हादसे के शिकार हो गए। हादसे का मंजर देख कर मौके पर मौजूद लोगों के रोंगटे खड़े हो गए थे वहीं बाइक से छिटकर दूर गिरे दोनों बच्चों का माता पिता के मौत का मंजर आंखों से देख रो-रोकर बुराहाल हो गया था। हादसे की खबर होने पर पहुंची पुलिस दोनों शवों को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्यवाही में जुटी रहीं हैं।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

