लालगंज, मीरजापुर। क्षेत्र के बेलाही गांव में स्थित बौद्ध मंदिर परिसर में भारत के लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की भव्य प्रतिमा का रविवार को केंद्रीय राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल ने विधि विधान से अनावरण किया।उन्होंने अखंड भारत के निर्माण में सरदार पटेल के योगदान को याद दिलाया और सरकार की जन-कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी कार्यक्रम की मुख्य अतिथि केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा रसायन एवं उर्वरक राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल ने विधि विधान से सरदार पटेल की पूजा अर्चना कर प्रतिमा का अनावरण किया, कार्यक्रम को संबोधित करते हुए केंद्रीय राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल ने कहा कि लोह पुरुष सरदार पटेल भारत के अखंड भारत के रचयिता और एक स्तंभ थे श्रीमती पटेल ने केंद्र सरकार की योजनाओं की जानकारी देते हुए बताया कि आयुष्मान योजना गरीब एवं मध्यम वर्गी परिवारों के लिए वरदान साबित हो रही है उन्होंने विस्तृत जानकारी देती हुई कहा कि 70 प्लस के सभी लोगों को आयुष्मान योजना का लाभ मिल रहा है। इस अवसर पर छानबे की विधायक रिंकी कोल उपस्थिति रही।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

