कुशीनगर,17 मई (आरएनएस)। एसटीएफ राज्य मुख्यालय लखनऊ की टीम ने जिले के तमकुहीराज थाना क्षेत्र में तमकुहीराज पुलिस के सहयोग से अवैध गांजा तस्करी गैंग का पर्दाफाश कर एक ट्रेलर (ट्रक) वाहन से ले जाए जा रहे 63 किलो 250 ग्राम अवैध गांजा, गांजे की कुल कीमत लगभग 15 लाख 50 हजार रुपये के साथ 03 अभियुक्तों को गिरफ्तार जेल भेज दिया है।
पुलिस अधीक्षक केशव कुमार के निर्देशन में जनपद में अवैध मादक पदार्थ द्रव्य के निष्कर्षण, परिवहन एवं बिक्री के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में एस.टी.एफ राज्य मुख्यालय लखनऊ की टीम ने तमकुहीराज पुलिस के सहयोग से तमकुहीराज थाना क्षेत्र से 03 अभियुक्तों को एक ट्रेलर (ट्रक) वाहन से ले जाए जा रहे 63 किलो 250 ग्राम अवैध गांजा, गांजे की कुल कीमत लगभग 15 लाख 50 हजार रुपये के साथ गिरफ्तार किया।पुलिसिया पूछताछ में अभियुक्तों ने बताया कि वे सभी आसाम राज्य से गांजा लाकर बिहार एवं अन्य राज्यों, स्थानों पर बिक्री करते हैं तथा प्राप्त धनराशि को आपस में बाँट लेते हैं। गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर पुलिस टीम ने थाना तमकुहीराज पर मु0अ0सं0 117/2026 धारा 8/20/29/60 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत कर गिरफ्तार अभियुक्तो को जेल भेज दिया है। गिरफ्तार अभियुक्तों में बादल यादव उर्फ प्रिन्श पुत्र काशी यादव निवासी ग्राम कंचनपुर बाबू पकड़ी थाना तरकुलवा जनपद देवरिया, शशि बिन्द कुशवाहा पुत्र पारस कुशवाहा निवासी रामपुर शुक्ल थाना तरकुलवा जनपद देवरिया, राज करन गुप्ता पुत्र छोटेलाल गुप्ता निवासी ग्राम सिधावे थाना तरकुलवा जनपद देवरिया के निवासी बताए जा रहे है। अभियुक्तों को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उ0नि0 जावेद आलम एस.टी.एफ मुख्यालय लखनऊ, उपनिरीक्षक चन्द्र प्रकाश मिश्र एस.टी.एफ मुख्यालय लखनऊ, मु0आ0 बरनाम सिह एस.टी.एफ मुख्यालय लखनऊ, मु0आ0 मृत्युंजय सिह एस.टी.एफ मुख्यालय लखनऊ, चालक नदीम अहमद एस.टी.एफ मुख्यालय लखनऊ, प्र0 नि0 तमकुही राज गिरिजेश उपाध्याय, उ0नि0 आदर्श मिश्रा, रि0का0 विवेक कुमार सिंह, रि0का0 अभिषेक कुमार गुप्ता, का0 चालक जयनन्द यादव शामिल रहे।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

