कुशीनगर, 17 मई (आरएनएस)। जनपद के पडरौना नगर के एक होटल में होम्यो ग्रैंड कन्वेंशन 2026 की ओर से 37 वां राष्ट्रीय होमियोपैथिक वैज्ञानिक सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में देश भर के वरिष्ठ चिकित्सकों, शिक्षकों और होमियोपैथी प्रेमियों ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम का शुभारम्भ होमियोपैथ के जनक डॉ हैनीमैन व स्वश डॉ सी पी सिंह के चित्र पर माला पहनाकर पुष्प अर्पित करते हुए दीप प्रज्ज्वलित किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मुख्य विकास अधिकारी वंदिता श्रीवास्तव ने कार्यक्रम के लिए होमियोपैथ चिकित्सको को धन्यवाद देते हुए कहा कि अपने शहर में इतने बड़े सेमिनार का आयोजन सराहनीय कार्य है। डॉ विभा सिंह पुत्री स्वश डॉ सी पी सिंह फाउंडर रिसर्च सोसायटी ऑफ होमियोपैथी के चरित्र पर प्रकाश डालते हुए पडरौना कमिटी को धन्यवाद देते हुए कहा कि मेरे पिता जी के देहांत होने के बाद उनके सम्मान में 37 वां राष्ट्रीय होमियोपैथिक वैज्ञानिक सम्मेलन का आयोजन किया गया है। कार्यक्रम में लखनऊ के मशहूर होमियोपैथ स्पीकर डॉ निशांत ने चर्म रोग पर व्याख्यान दिया साथ में कई गंभीर रोग पर चर्चा किया। इंटरनेशनल होमियोपैथिक स्पीकर डॉ गौरी शंकर ने आर्गेनान ऑफ मेडिसिन होमियोपैथी पर अपने विचार व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि होमियोपैथी की जननी आर्गेनान ऑफ मेडिसिन है बिना इसके प्रैक्टिस संभव नहीं है। बगहा के कैंसर रिसर्च सेंटर के प्रबंधक डॉ पदमभानु सिंह ने कैंसर रोग पर व्याख्यान दिया। डॉ पंकज श्रीवास्तव ने गठिया, अर्थराइटिस, हड्डी का घिसना, हड्डी टेढ़ा होने, हड्डी का बढऩा आदि पर व्याख्यान दिया। कार्यक्रम में जिला होमियोपैथिक अधिकारी डॉ अशोक सिंह, विशिष्ट अतिथि विधायक फाजिलनगर सुरेंद्र कुशवाहा, जिलाध्यक्ष दुर्गेश राय, मंचासीन डॉ नित्यानंद श्रीवास्तव, डॉ अरुण कुमार गौतम, डॉ पंकज श्रीवास्तव, डॉ निशांत, डॉ गौरी शंकर, डॉ वीरेंद्र नाथ मौर्य, स्वश डॉ सी पी सिंह की पत्नी को बैच लगा कर पुष्प गुच्छ के साथ अंगवस्त्र और मोमेंटो देकर कार्यक्रम के आयोजक डॉ अभ्युदय मौर्य, सचिव डॉ अरुण तिवारी, कोषाध्यक्ष डॉ अनिल कुशवाहा, डॉ सागर कृष्ण मौर्य ने सम्मानित किया।
इस अवसर पर डॉ उत्पल, डॉ विनय राय, डॉ एन टी खान, डॉ मृत्युंजय ओझा, डॉ राजाराम जायसवाल, डॉ शिप्रा मिश्रा, डॉ पूजा मौर्या, डॉ अनुराधा जायसवाल, डॉ धनंजय मिश्र, डॉ आर ए कुशवाहा, डॉ राजेश मिश्र, डॉ वैभव गौतम, डॉ बी के राय, डॉ घनश्याम वर्मा, डॉ डी के राय, डॉ दिलीप तुलस्यान, डॉ पी के सिंह, डॉ शिबू, डॉ दीपक जायसवाल, सुनील मौर्य, मुकेश कुशवाहा, आकाश गुप्ता आदि सैकड़ों चिकित्सक उपस्थित रहे।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

