कोलकाता 18 मई (आरएनएस)। बीजेएमसी के नाम पर अगर कोई उगाही करता है तो यह बर्दाश्त नहीं होगी। बीजेएमसी देश भर में हर क्षेत्र के श्रमिकों के उत्थान व अधिकार के लिए काम कर रही है। लेकिन फिलहाल हमारा बंगाल में कहीं भी आटो या टोटो यूनियन नहीं है और कई भ्रम में नहीं रहे। उक्त बात आज भारतीय जनता मजदूर सेल (बीजेएमसी) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अध्यक्ष अर्णब चटर्जी मिठू ने एक संवाददाता सम्मेलन में कही। उन्होंने आज हाजरा में बीजेएमसी के नए राज्य कार्यालय के उद्घाटन के बाद उक्त बात कही। अर्णब चटर्जी ने कहा कि, यह देश श्रमिक शक्ति से ही आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि पूरे देश में हर स्तर पर कार्यकारिणी का विस्तार किया जा रहा है और हो रहा है। वहीं बीजेएमसी के राष्ट्रीय महासचिव जगदीश यादव ने एक सवाल के जवाब में कहा कि, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आज केंद सरकार श्रमिक कल्याण की अनेक योजनाएं चला रही है। यह देश श्रमिक शक्ति से ही आगे बढ़ रहा है और आशा है कि, बंगाल में शुभेंदु सरकार भी श्रमिक कल्याण के लिए काम करेगी। उक्त दौरान बीजेएमसी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अरमान गांगुली, पश्चिम बंगाल के प्रदेश उपाध्यक्ष सितांशु दास, प्रदेश महासचिव वसीम अहमद, प्रदेश महासचिव संगठन तपन माइती, दक्षिण कोलकाता अध्यक्ष महेश वाल्मीकि सहित माया बाग ने भी अपनी बात कही।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

