प्रयागराज 18 मई (आरएनएस )। तीर्थ पुरोहित प्रयागवाल समाज रजि. की बैठक संरक्षक चन्द्रनाथ चकहा मधु, की अध्यक्षता में उनके दारागंज स्थित आवास पर हुई।
बैठक में मेला प्राधिकरण द्वारा गंगा जी के आरती के सम्बन्ध में मेला प्राधिकरण से अनुरोध किया गया कि संगम पर मां गंगा यमुना सरस्वती के आरती में तीर्थ पुरोहित समाज के बटुकों के द्वारा ही आरती सम्पन्न कराया जाय, किसी अन्य संस्था के व्यक्ति के द्वारा आरती ना कराई जाय। बैठक में अधिक मास में संगम क्षेत्र में आने वाले श्रद्धालुओं के हितार्थ तेज धूप व गर्मी के दृष्टिगत मेला प्राधिकरण से संगम क्षेत्र में जल, विद्युत, व यात्री विश्रामालय के निर्माण कराने की मांग की गयी। अंत में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से आग्रह किया कि ‘संगमÓ नाम से (संगम ब्रांड) के नाम पर आने वाली मदिरा पर तुरन्त रोक लगाई जाए तथा इसके निर्माता के खिलाफ कठोर कार्यवाही करें।
उक्त अवसर पर पं. चन्द्रनाथ चकहा मधु, श्रवण कुमार शर्मा, माधवानंद शर्मा, अमितराज वैद्य, चन्दन तिवारी, संजय मिश्रा, विजय भारद्वाज आदि उपस्थित रहे।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

