जिलाधिकारी ने विकास भवन के विभिन्न कार्यालयों का किया औचक निरीक्षण
प्रयागराज 18 मई (आरएनएस )। जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा सोमवार को विकास भवन के विभिन्न कार्यालयों का औचक निरीक्षण करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए है। उन्होंने कार्यालयों में साफ-सफाई, पत्रावलियों को व्यवस्थित ढंग से रखने तथा सभी पटल सहायकों को नेम प्लेट एवं उस पर पटल से सम्बंधित कार्यं का भी उल्लेख किए जाने के लिए कहा है।
डीएम ने निरीक्षण के समय कर्मचारियों के अनुपस्थित पाये जाने पर सभी का एक दिन का वेतन रोकने व उनसे स्पष्टीकरण लिए जाने के निर्देश दिए है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक गुरूवार को विकास भवन में ग्राम प्रधानों से सम्बंधित शिकायतों की जनसुनवाई की जायेगी। पंचायत राज विभाग में जिलाधिकारी ने शून्य भुगतान करने वाले सचिवों के विरूद्ध प्रतिकूल प्रविष्टि दिए जाने के निर्देश दिए है।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी हर्षिका सिंह, डीसी मनरेगा, परियोजना निदेशक भूपेन्द्र कुमार सिंह, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी संतोष कुमार, जिला पंचायत राज अधिकारी रवि शंकर द्विवेदी सहित अन्य सम्बंधित विभागों के अधिकारीगण उपस्थित रहे।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

