लखनऊ, 18 मई(आरएनएस )। बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू), लखनऊ के पुस्तकालय एवं सूचना विज्ञान विभाग के पूर्व शोधार्थी डॉ. सूरज कुमार द्विवेदी का चयन बेंगलुरु स्थित प्रतिष्ठित शोध संस्थान पूर्णप्रज्ञ संशोधन मन्दिरम् में कॉलेज लाइब्रेरियन के पद पर हुआ है। यह संस्थान राष्ट्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय से संबद्ध है तथा भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय के अधीन संचालित होता है।डॉ. सूरज कुमार द्विवेदी की इस उपलब्धि पर विश्वविद्यालय प्रशासन ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए इसे संस्थान के लिए गौरव का विषय बताया है। विश्वविद्यालय के कुलपति राज कुमार मित्तल ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।डॉ. सूरज कुमार द्विवेदी ने वर्ष 2024 में बीबीएयू के पुस्तकालय एवं सूचना विज्ञान विभाग से प्रोफेसर एवं आईक्यूएसी निदेशक शिल्पी वर्मा के निर्देशन में पीएचडी उपाधि प्राप्त की थी। उनका शोध कार्य पांडुलिपियों के संरक्षण एवं अभिगम्यता विषय पर केंद्रित रहा, जिसे शैक्षणिक जगत में सराहना मिली।विश्वविद्यालय परिवार ने डॉ. द्विवेदी की इस उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त किया है। शिक्षकों, शोधार्थियों और शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई देते हुए उनके सफल एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

