कुशीनगर, 18 मई (आरएनएस)। जिला मुख्यालय स्थित वन स्टॉप सेंटर में आवासित लगभग 10 वर्षीय बच्ची सोनी को सफल प्रयासों के उपरांत उसके परिजनों को सकुशल सुपुर्द कर दिया गया। बच्ची अपने माता-पिता से मिलकर अत्यंत भावुक एवं प्रसन्न दिखाई दी।
ज्ञातव्य है कि बीते 04 मई को राजकीय रेलवे पुलिस खड्डा द्वारा रेस्क्यू की गई उक्त बच्ची को बाल कल्याण समिति के आदेशानुसार वन स्टॉप सेंटर में आवासित कराया गया था। बीते 12 मई को सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कुशीनगर भुवन द्वारा वन स्टॉप सेंटर का औचक निरीक्षण किया गया। जहां केंद्र प्रशासिका श्रीमती रीता यादव ने बच्ची से संबंधित जानकारी साझा की। इसके उपरांत जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कुशीनगर एवं वन स्टॉप सेंटर की टीम द्वारा बच्ची द्वारा बताए गए पते के आधार पर जनपद फिरोजाबाद के थाना रामगढ़ से संपर्क स्थापित किया गया। केंद्र प्रशासिका श्रीमती रीता यादव के समन्वय एवं सतत प्रयासों से बच्ची के परिजनों तक सूचना पहुंचाई गई। आज 15 भी को बच्ची की माता पूनम एवं पिता हरिओम वन स्टॉप सेंटर पहुंचे, जहां आवश्यक औपचारिकताएं पूर्ण कराने के उपरांत बच्ची को उनके सुपुर्द कर दिया गया। इस दौरान बच्ची के माता-पिता ने वन स्टॉप सेंटर एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के प्रति आभार व्यक्त करते हुए केंद्र प्रशासिका श्रीमती रीता यादव को धन्यवाद एवं आशीर्वाद दिया।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

