सात मई को हुई थी शादी, परिवार में पसरा मातम
बस्ती 18 मई (आरएनएस)। एक नवविवाहिता का शव कमरे में पंखे से लटकता मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस और फोरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हरिगांव निवासी रोहन की शादी बीते सात मई को गोंडा जनपद के नवाबगंज थाना क्षेत्र के कलहैया पुरवा (भोपतपुर) निवासी सोनम के साथ हुई थी। बताया जा रहा है कि विवाह के बाद परिवार में सब कुछ सामान्य था और सभी लोग हंसी-खुशी रह रहे थे।रविवार की रात खाना खाने के बाद परिवार के सदस्य सोने चले गए। मृतका के जेठ सूरज और जेठानी छत पर सो रहे थे, जबकि पति रोहन, ससुर राम सुभावन समेत अन्य सदस्य घर के बाहर सोए थे। कमरे में सोनम अकेली थी।रात करीब डेढ़ बजे कमरे से आवाज आने पर स्वजन दौड़े तो देखा कि सोनम सफेद सफेद रंग के दुपट्टे के सहारे पंखे से लटकी हुई थी। परिजनों ने तत्काल उसे नीचे उतारकर पास के एक निजी चिकित्सक के यहां पहुंचाया, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।घटना की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। मृतका के मायके पक्ष को भी जानकारी दी गई। बताया जा रहा है कि सोनम और रोहन का विवाह प्रेम विवाह था, जिसे दोनों परिवारों की सहमति से संपन्न कराया गया था। सोनम के पिता का पहले ही निधन हो चुका है और विवाह की जिम्मेदारी उसकी मां व भाइयों ने निभाई थी।थानाध्यक्ष परशुरामपुर विश्व मोहन राय ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। फोरेंसिक टीम द्वारा मौके से साक्ष्य एकत्र किए गए हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा।घटना के बाद से ही इस बात की चर्चा तेज हो कि आखिर मृतका सोनम कमरे में अकेले क्यों सोई थी।जबकि पति रोहन घर के बाहर था। विवाह के एक हफ्ते के भीतर ही दोनों का अलग रहना सवालों के घेरे में है।कुछ महिलाएं आपस में बात करती दिखीं की पति रोहन कभी कभार शराब का सेवन करता था,हो सकता है इसी बात को लेकर कुछ विवाद हुआ हो।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

