प्रयागराज 18 मई (आरएनएस)। गोवद्र्धन मठ पुरी पीठाधीश्वर श्रीमज्जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी निश्चलानन्द सरस्वती महाराज द्वारा स्थापित संगठन ‘आदित्यवाहिनीÓ की संगोष्ठी का आयोजन श्री शिव गंगा आश्रम, झूंसी में राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. दिव्यकान्त त्रिपाठी की अध्यक्षता में संपन्न हुआ।
इस अवसर पर उपस्थित सदस्यों एवं कार्यकर्ताओं ने गुरुदेव के राष्ट्र एवं धर्म जागरण अभियान को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प व्यक्त किया। संगोष्ठी में संगठन के विस्तार, सेवा-प्रकल्पों के संचालन तथा समाज के विभिन्न वर्गों के साथ सतत संवाद को लेकर विस्तृत चर्चा हुई।
बैठक में यह विचार प्रमुख रूप से सामने आया कि तीर्थराज प्रयाग को हिन्दू राष्ट्र जागरण अभियान का एक महत्वपूर्ण केंद्र बनाते हुए प्रयागराज सहित उत्तरप्रदेश व सम्पूर्ण राष्ट्र में संगोष्ठी, सेवा एवं संगठन विस्तार के कार्य नियमित रूप से संचालित किए जाएं।
इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. दिव्यकान्त त्रिपाठी ने कहा कि पुरी शंकराचार्य के संदेश को समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुँचाने हेतु संगठन निरंतर सेवा, संवाद एवं जागरण के विविध प्रकल्पों को आगे बढ़ाएगा।
इस अवसर पर बीपी सिंह, मनोज त्रिपाठी, प्रशांत मिश्र, विप्रवर व्यास, प्रताप दुबे, विजय पांडेय, दीपक शुक्ल, आलोक मिश्र, सुरेंद्र पांडेय, सत्यम शुक्ल आदि उपस्थित रहे।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

