प्रयागराज 18 मई (आरएनएस)। पार्थवर्धन सहायक के हरफनमौला खेल (74 रन, 50 गेंद, 11 चौके, एक छक्का एवं एक विकेट) के दम पर कैंटोनमेंट बोर्ड क्लब ने एएस हनुमानगंज क्लब को चार विकेट से हराकर केएस स्पोट्र्स अंडर-16 कलर ड्रेस क्रिकेट प्रतियोगिता में पूरे अंक प्राप्त किए।
चक हरिहर वन झूसी मैदान पर सोमवार को खेले गए मैच में एएस हनुमानगंज क्लब में 26.5 ओवर में 176 रन (युवराज शुक्ला 52, अनुभव गुप्ता 41, कार्तिकेय राय 25, कुशाग्र पांडेय 4/53, हिमांशु मिश्रा 3/10, आर्यन यादव 2/28, पाथवर्धन सहायक 1/29) बनाए। जवाब में कैंटोनमेंट बोर्ड क्लब ने 27 ओवर में 6 विकेट पर 179 रन (पार्थवर्धन सहायक 74, हिमांशु मिश्रा 25, अक्षत रावत 20, शिवेंद्र सिंह 3/35, निर्भय वर्मा व अबुजर अंसारी एक-एक विकेट) बना लिए। पार्थवर्धन सहायक को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

