प्रयागराज 18 मई (आरएनएस)। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आवाहन पर शहर एवं जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में जिला कचहरी पर अपराहन धरना व प्रदर्शन किया गया। कांग्रेस जन हाथों में मोदी सरकार विरोधी तख्तियां लिए मोदी सरकार मुर्दाबाद बढ़ती महंगाई वापस लो पेट्रोल डीजल गैस और सीएनजी के कीमतों में बढ़ोतरी वापस लो।
इस दौरान शहर अध्यक्ष फुज़ैल हाशमी तथा जिलाध्यक्ष अशोक पटेल ने संयुक्त रूप से कहा कि प्रधानमंत्री मोदी की गलत विदेश नीतियों एवं ईरान एवं रुस से सस्ता पेट्रोल न ले अमेरिका के पिछलग्गू बन देश का भ_ा बैठा दिया। कॉमर्शियल सिलेंडर ?3200 का डॉमेस्टिक सिलेंडर 1250 रूपये, गरीबों के लिए 5 किलो के सिलेंडर में 261का इज़ाफ़ा हुआ है।आने वाले समय में पेट्रोलियम पदार्थों में भीषण महंगाई होगी । जिस कारण चौतरफा महंगाई बढ़ेगी । विपक्ष के नेता राहुल गांधी की अन्य भविष्यवाणियों की तरह यह भविष्यवाणी भी सत्य हुई।
इस दौरान उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व प्रवक्ता किशोर वाष्र्णेय, कोऑर्डिनेटर हरिकेश त्रिपाठी, पर्यवेक्षक विनय मिश्रा, विजय मिश्रा परवेज सिद्दीकी विनय दुबे, अफऱोज़ अहमद, नयन कुशवाहा, प्रतिमा त्रिपाठी, इश्तियाक अहमद, राकेश श्रीवास्तव, मो.ज़ावेद , जितेंद्र राय, राधेश्याम यादव, कमाल अली, लल्लन पटेल, शकील अहमद, कामेश्वरि ,सोनकर , नसीमा बानो आदि मौजूद थे।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

