रोटरी नार्थ कप अन्डर 17 फुटबॉल प्रतियोगिता
प्रयागराज 18 मई (आरएनएस)। रोटरी इलाहाबाद नार्थ कप अन्डर17 फुटबॉल प्रतियोगिता के दूसरे दिन आज विष्णु भगवान् पब्लिक स्कूल झलवा प्रयागराज के फुटबॉल मैदान पर फ्रेंड्स यूनाइटेड फुटबॉल क्लब ने थंडर बोल्ट टीम को 2 -0 से हराकर पहली जीत के साथ पूर्ण अंक प्राप्त किये।
आयोजन सचिव इंद्रनील घोष के अनुसार आज के मैच में फ्रेंड्स यूनाइटेड फुटबॉल क्लब एवं थंडर बोल्ट के बीच रोमांचक मैच में दोनों टीमों के फॉरवर्ड खिलाडिय़ों ने कई बेहतरीन मौके गवांए। फ्रेंड्स यूनाइटेड के अनंत ने दूसरे हाफ में टीम के लिए पहला गोल किया जबकि खेल के अंतिम समय में आशुतोष ने गोल करके टीम को दो गोल से जीत दिला दी।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

