अयोध्या 18 मई (आरएनएस)। देवकाली स्थित कलावती मेडिकल सेंटर पर सोमवार को निशुल्क कोलेस्ट्रॉल एवं शुगर जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर की शुरुआत सुबह 11 बजे शुरू हुई। तीन घंटे चले शिविर के दौरान बड़ी संख्या में मरीज पहुंचे। इस दौरान 108 मरीजों में शुगर व 68 मरीजों में कोलेस्ट्रॉल बढ़ा हुआ पाया गया। वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. वीरेंद्र वर्मा ने मरीजों को चिकित्सकीय परामर्श दिया। शुगर के मरीजों को कम कैलोरी व उच्च फाइबर वाले भोजन के बारे में बताया गया। उच्च रक्तचाप वाले मरीजों को डैश डाइट के बारे में बताया गया। इससे ब्लड प्रेशर नियंत्रित रहता है।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

