जय त्रिवेणी जय प्रयाग के मंच से दूसरे दिन भी बही भक्ति की रसधार
प्रयागराज 18 मई (आरएनएस)। गंगा दशहरा के दूसरे दिन कार्यक्रम की शुरुआत आज के मुख्य यजमान नागेंद्र सिंह संरक्षक जय त्रिवेणी जय प्रयाग द्वारा पतित पावनी मां गंगा पूजा अर्चना एवं महाआरती के साथ हुई। कार्यक्रम की अध्यक्षता कृष्णा हॉस्पिटल के डॉक्टर विनोद जायसवाल द्वारा की गई। वाराणसी से आए हुए प्रख्यात भजन गायक विक्की तिवारी (जो छोटा पागल वाराणसी के नाम से भी मशहूर है) ने जय त्रिवेणी जय प्रयाग के मंच को सुशोभित करते हुए लोगो के बीच अपनी सुरीली एवं मंत्र मुग्ध कर देने वाली आवाज से श्रोताओं को भाव विभोर कर दिया। उनके भजनों पर श्रोताओं ने झूमकर तालियां बजाई।
कार्यक्रम के मध्य में भरत नाट्यम की मशहूर नृत्यांगना काशी पुत्री निकिता राज ने नृत्य दर्शकों की वाह वाही लूटी।
आज के कार्यक्रम में मुख्य रूप
से संस्था के अध्यक्ष प्रदीप पांडेय, आशुतोष पालीवाल, नागेन्द्र सिंह, सोनू पाठक, असीम भारद्वाज, रोशनी अग्रवाल, अनुराधा त्रिपाठी, सर्वेश कपूरिया, पवित्र तिवारी, सत्यम तिवारी, विनय दुबे, अनुराग सिन्हा, चंद्रशेखर ओझा, सुमित वैश्य,धीरज केसरवानी, संजीव पांडेय, दीपमाला पांडेय, छाया पांडेय, रवि शर्मा, हरी पांडेय,आनंद राज श्रीवास्तव, रमा यादव, आचार्य अखिल पांडेय तथा अन्य सदस्यगण एवं तमाम गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।संस्था के मीडिया प्रभारी अजय प्रकाश मिश्रा ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए बताया कि कल कार्यक्रम में संगीत मय सुंदरकांड का पाठ सुभाष चंद्र मिश्र प्रयागराज द्वारा किया जाएगा।।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

