विश्व हिंदू महासंघ ने महापौर को दिया ज्ञापन
प्रयागराज 18 मई (आरएनएस)। विश्व हिंदू महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष भिखारी प्रजापति के निर्देश पर महासंघ के पूर्व महानगर अध्यक्ष अतुल खन्ना के नेतृत्व में महापौर उमेश चंद्र गणेश केसरवानी को कैंप कार्यालय कीडगंज में जानसेन गंज चौक क्षेत्र को वंदे मातरम् चौक के नाम से घोषित किए जाने को लेकर ज्ञापन सौंपा गया। इस अवसर पर यह भी कहा कि वंदे मातरम चौक का नाम घोषित होने के उपरांत महान क्रांतिकारियों के नाम से राष्ट्रीय ध्वज फहराते हुए वंदे मातरम का गायन राष्ट्रभक्ति सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।
इस अवसर पर भाजपा नेता राजेश केसरवानी ने कहा कि विश्व हिंदू महासंघ के द्वारा चौक क्षेत्र को वंदे मातरम चौक की मांग राष्ट्र भक्ति की चेतना को जागृत करेगा। महापौर गणेश केसरवानी ने आश्वासन दिया जल्द ही नगर निगम इस पर फैसला लेगी।
ज्ञापन देने वालों में क्रांतिकारी अतुल देहदानी, राजेश केसरवानी, राम प्रसाद यादव, बृजेंद्र त्रिपाठी, मुन्ना जी, श्याम सूरत पाण्डेय, दिव्य दर्शन जोशी, कृष्णदेव आर्य केशवानी, मुन्ना लाल केशवानी, अमित गुप्ता सांगली, योगेश केसरवानी, धर्म प्रकाश केसरवानी, आकाश चंद्र मौर्य, नेहा गिरी पांडे आदि रहे।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

