संगीत के माध्यम से बच्चों में अनुशासन, एकाग्रता और देशभक्ति के संस्कार सहज रूप से विकसित होते हैं- राम प्रकाश सिंह
प्रयागराज 18 मई (आरएनएस)। विद्या भारती काशी प्रांत द्वारा आयोजित प्रान्तीय संगीत प्रशिक्षण कार्यशाला 2026-27 का तीन दिवसीय प्रशिक्षण आज ज्वाला देवी शिशु विद्या मंदिर के सभागार में भव्य समापन समारोह के साथ संपन्न हुआ। कार्यशाला का शुभारंभ 16 मई को हुआ था। काशी प्रांत के 9 संकुलों से आए 21 आचार्य एवं 23 आचार्या बहनों सहित कुल 45 शिक्षक- शिक्षिकाओं ने तीन दिवसीय प्रशिक्षण पूर्ण किया।
समापन सत्र में मुख्य अतिथि के रूप में शासकीय अधिवक्ता हाईकोर्ट एवं बाल कल्याण समिति के संरक्षक राम प्रकाश सिंह उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता क्षेत्रीय संगीत संयोजक मनोज गुप्ता ने की। अतिथियों का परिचय कार्यशाला प्रभारी एवं प्रधानाचार्य इंद्रजीत त्रिपाठी ने कराया तथा उनका स्वागत एवं सम्मान भी किया। कार्यशाला का संयोजन संगीत प्रभारी काशी प्रदेश भरत सिंह ने किया एवं धन्यवाद ज्ञापन प्रांतीय संगीत संयोजक दीनबंधु सिंह ने किया।
मुख्य अतिथि राम प्रकाश सिंह ने अपने उद्बोधन में कहा कि संगीत के माध्यम से बच्चों में अनुशासन, एकाग्रता और देशभक्ति के संस्कार सहज रूप से विकसित होते हैं। उन्होंने सभी प्रतिभागियों को बधाई देते हुए विद्यालयों में नियमित संगीत साधना कराने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में प्रदेश निरीक्षक शेषधर द्विवेदी, क्षेत्रीय खेल प्रमुख जगदीश सिंह एवं सुमंत पाण्डेय तथा शिशु मंदिर के समस्त आचार्य एवं आचार्या बहनों की भी समारोह में विशेष उपस्थिति रही।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

