रोशन का अधूरा शतक, विराट और ओमित गेंदबाजी में चमके, विपुल का शतक व्यर्थ
प्रयागराज 18 मई (आरएनएस)। सेंट पीटर्स क्लब, खेलगांव पब्लिक स्कूल और शार्प क्लब ने अपने-अपने मुकाबले जीतकर सेंट पीटर्स कप कलर ड्रेस वन डे क्रिकेट प्रतियोगिता में पूरे अंक प्राप्त किए। सेंट पीटर्स क्लब के रोशन कुशवाहा ने दोहरा शतक (257 रन, 106 गेंद, 14 चौके, 28 छक्के) लगाया, भानु प्रताप स्पोट्र्स क्लब के विपुल द्विवेदी का शतक (110 रन, 109 गेंद, 15 चौके, तीन छक्के) व्यर्थ हो गया। खेलगांव पब्लिक स्कूल के विराट जायसवाल (5-1-18-6) और शार्प क्लब के अमित यादव (6.1-0-21-8) ने बेहतरीन गेंदबाजी का प्रदर्शन किया।
ईश्वर शरण इंटर कॉलेज मैदान पर सोमवार को सेंट पीटर्स क्लब ने 45 ओवर में 6 विकेट पर 490 रन (रोशन कुशवाहा 257, लक्ष्य यादव 62, शिवांश पांडेय 61 नाबाद, आकाश सौरभ 24, आशुतोष प्रताप सिंह 2/36, आदित्य शेरवानी 2/69) बनाए। जवाब में भानु प्रताप स्पोट्र्स क्लब की टीम 45 ओवर में 8 विकेट पर 280 रन (विपुल द्विवेदी 110, आदित्य केसरवानी 56, आशुतोष प्रताप सिंह 49, मोहम्मद इस्माइल 3/49, रोशन कुशवाहा, उत्कर्ष सिंह, उद्धव पांडेय एक-एक विकेट) ही बना सकी। रोशन कुशवाहा को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
सोनामती क्लब मैदान पर लूकरगंज क्लब में 12.1 ओवर में 34 रन (कोई बल्लेबाज दो अंको में नहीं, ओमित यादव 8/21, प्रिंस व फैजान अहमद एक-एक विकेट) पर सिमटी। जवाब में शार्प क्लब ने 2.3 ओवर में एक विकेट पर 36 रन (आयुष यादव 29 नाबाद, देव 1/13) बना लिए। ओमित यादव को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
खेल गांव पब्लिक स्कूल ने अपने मैदान पर 49.1 ओवर में 213 रन (देवांश तिवारी 40, जयेश केसरवानी 37, हर्षित जी सहाय 29, वरद 22, श्रेयांश शर्मा 20, उज्जवल गुप्ता 3/18, आयुष शाह 2/20, सौरभ प्रताप सिंह 2/42) बनाकर इलाहाबाद पब्लिक स्कूल को 26 ओवर में 130 रन (सौरभ प्रताप सिंह 29, दीपांशु पांडेय 26, रुद्रांश यादव 25, विराट गुप्ता 6/18, हर्षित जी सहाय 2/26) पर समेट दिया। विराट गुप्ता को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

