फरार तृणमूल विधायक की तलाश तेज
डायमंड हार्बर/फ्रेजरगंज 18 मई (आरएनएस)। सांप्रदायिक सौहार्द बिगाडऩे के गंभीर आरोपों के बीच रविवार रात पश्चिम बंगाल पुलिस ने बकखाली के फ्रेजरगंज तटीय इलाके में बड़ी छापेमारी कर तृणमूल विधायक दिलीप मंडल के बेटे अघ्र्य मंडल को आग्नेयास्त्र के साथ गिरफ्तार कर लिया। इस संयुक्त कार्रवाई में एसटीएफ, डायमंड हार्बर पुलिस और जिला पुलिस की टीम शामिल रही। पुलिस की गुप्त सूचना पर की गई इस कार्रवाई में केवल अघ्र्य मंडल ही नहीं, बल्कि विधायक के करीबी सहयोगी हसन गाजी समेत कुल चार अन्य लोगों को भी गिरफ्तार किया गया है। सभी को मौके से हिरासत में लिया गया और पूछताछ जारी है।
मिली जानकारी के अनुसार, पिछले गुरुवार को विष्णुपुर स्थित विधायक दिलीप मंडल के आवास पर भारी पुलिस बल ने तलाशी अभियान चलाया था। लेकिन पुलिस के पहुंचने से पहले ही विधायक पीछे की टूटी दीवार फांदकर फरार हो गए थे। इसके बाद से ही उनके बेटे का भी कोई सुराग नहीं मिल रहा था। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, मोबाइल टावर लोकेशन ट्रैकिंग और गुप्त सूचना के आधार पर टीम ने बकखाली में छापेमारी की, जहां से हथियारों के साथ अघ्र्य मंडल को गिरफ्तार किया गया। इस पूरे मामले के बाद से तृणमूल विधायक दिलीप मंडल अब भी फरार हैं। पुलिस ने जिलेभर में सघन तलाशी अभियान शुरू कर दिया है और जांच लगातार जारी है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

