लखनऊ, (आरएनएस )। विश्व संग्रहालय दिवस के अवसर पर उत्तर प्रदेश राज्य पुरातत्व निदेशालय एवं क्षेत्रीय पुरातत्व इकाइयों द्वारा प्रदेश के विभिन्न जनपदों में छात्र-छात्राओं के बीच सांस्कृतिक विरासत और पुरातात्विक धरोहरों के संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस क्रम में आगरा और अयोध्या में छायाचित्र प्रदर्शनी, निबंध लेखन, चित्रकला, प्रश्नोत्तरी एवं व्याख्यान कार्यक्रम आयोजित किए गए।क्षेत्रीय पुरातत्व इकाई, आगरा द्वारा श्री अंजनी कुमार इंटर कॉलेज, सासनी गेट, अलीगढ़ में छायाचित्र प्रदर्शनी तथा निबंध, चित्रकला एवं प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय की प्रधानाचार्य सुलेखा कुलश्रेष्ठ को पुष्पगुच्छ एवं स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान अंकित कुमार (कक्षा 10), द्वितीय स्थान सुमिता कुमार (कक्षा 10) तथा तृतीय स्थान आकाश (कक्षा 12) ने प्राप्त किया। वहीं, विशाखा माहौर (कक्षा 11) को सांत्वना पुरस्कार प्रदान किया गया। विजेताओं को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के लगभग 250 छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग करते हुए छायाचित्र प्रदर्शनी का अवलोकन किया।इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्य सुलेखा कुलश्रेष्ठ, सहायक अध्यापक हरिओम गुप्ता, रचना सक्सेना, कल्पना यादव, सुनील, नवीन जैन, कृष्णकांत सहित क्षेत्रीय पुरातत्व इकाई, आगरा के मुकेश कुमार, मानचित्रकार, पंच बहादुर (फोटोग्राफर), कम्प्यूटर ऑपरेटर ऋषि देव सिंह, मोहन लाल, रामेंद्र मोहन और आशीष कुमार उपस्थित रहे।इसी क्रम में उत्तर प्रदेश राज्य पुरातत्व निदेशालय (संस्कृति विभाग) द्वारा अंतरराष्ट्रीय संग्रहालय दिवस के अवसर पर आर.डी. इंटर कॉलेज, सुचितागंज, सोहावल, अयोध्या में चित्रकला, निबंध लेखन एवं व्याख्यान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में लगभग 250 छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। इसमें सुहानी ने प्रथम, कोमल ने द्वितीय तथा अंबिका ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं, सेजल और प्रियांशी को सांत्वना पुरस्कार से सम्मानित किया गया। विजेताओं को स्मृति चिह्न एवं प्रमाण पत्र प्रदान किए गए, जबकि प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी छात्र-छात्राओं को प्रमाण पत्र देकर प्रोत्साहित किया गया।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

