सीतापुर 18 मई (आरएनएस)। शिक्षा और जनसेवा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को आगे बढ़ाते हुए जिला पंचायत सदस्य व भाजपा नेता दीपक शुक्ला ने कम्पोजिट विद्यालय अकबरपुर में ग्राम पंचायत सरैया की ओर से लगाए गए वाटर कूलर का उद्घाटन किया। भीषण गर्मी के बीच विद्यालय में शुद्ध एवं ठंडे पेयजल की व्यवस्था होने से छात्र-छात्राओं और शिक्षकों में खुशी का माहौल दिखाई दिया। इस अवसर पर दीपक शुक्ला ने कहा कि बच्चों को बेहतर शैक्षिक वातावरण के साथ मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि गर्मी के मौसम में विद्यार्थियों को स्वच्छ और ठंडा पानी मिलना बेहद जरूरी है। शिक्षा के क्षेत्र में ऐसे छोटे-छोटे प्रयास बच्चों के स्वास्थ्य और पढ़ाई दोनों के लिए लाभकारी साबित होंगे। उन्होंने भरोसा दिलाया कि क्षेत्र के विद्यालयों में सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए आगे भी लगातार कार्य किए जाते रहेंगे। कार्यक्रम में खंड शिक्षा अधिकारी कसमण्डा अजय मौर्य, विद्यालय प्रधानाचार्य गिरजेश अवस्थी, सतीश यादव, डॉ. रामकुमार लोधी, भगवान बक्स, बब्बलू यादव एवं कमलू राजपूत सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय परिवार ने अतिथियों का आभार व्यक्त किया।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

