बलौदाबाजार, 19 मई (आरएनएस)। बलौदाबाजार के लवन बायपास रोड स्थित मनीषा ट्रांसपोर्ट कार्यालय में मंगलवार देर रात अचानक भीषण आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आग इतनी तेजी से फैली कि दफ्तर में रखा टायर-ट्यूब, ट्रक के पाट्र्स और अन्य सामान देखते ही देखते जलकर राख हो गया। प्रारंभिक अनुमान के मुताबिक हादसे में लाखों रुपये के नुकसान की आशंका जताई जा रही है।
जानकारी के अनुसार रात करीब 12 बजे स्थानीय लोगों ने ट्रांसपोर्ट कार्यालय से धुआं और आग की लपटें उठती देख पुलिस और दमकल विभाग को सूचना दी। सूचना मिलते ही नगर सेना बल की टीम दो फायर टेंडर के साथ मौके पर पहुंची और राहत कार्य शुरू किया गया। आग की भयावहता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि दमकल कर्मियों को आग पर काबू पाने में करीब चार घंटे तक लगातार संघर्ष करना पड़ा। प्रारंभिक जांच में शॉर्ट सर्किट को आग लगने की संभावित वजह माना जा रहा है, हालांकि अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि वास्तविक कारणों की जांच जारी है। राहत की बात यह रही कि घटना के समय कार्यालय में कोई कर्मचारी मौजूद नहीं था, जिससे बड़ा जनहानि हादसा टल गया। घटना के बाद आसपास के व्यापारियों और स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल है। प्रशासन ने सुरक्षा मानकों की जांच और इलेक्ट्रिकल सिस्टम की जांच के निर्देश दिए हैं, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके।
बंछोर
000
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

