मेरठ 19 मई (आरएनएस )। स्वतंत्र प्रभार का राज्य मंत्री बनने के बाद पहली बार मेरठ पहुंचे डॉ सोमेंद्र तोमर का भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने मेट्रो स्टेशन पर जोरदार स्वागत किया। जिसके बाद सोमेंद्र तोमर पैदल ही औघडऩाथ मंदिर पहुंचे और बाबा औघडऩाथ का आशीर्वाद लिया।
बताते चलें कि ऊर्जा राज्य मंत्री के पद पर रहे डॉ सोमेंद्र तोमर का कद बढ़ाते हुए सीएम योगी ने उन्हें सैनिक कल्याण, प्रांतीय रक्षक दल और राजनीतिक पेंशन विभाग देते हुए स्वतंत्र प्रभार का राज्य मंत्री नियुक्त किया है। जिसके बाद मंगलवार को डॉ सोमेंद्र तोमर लखनऊ से मेरठ पहुंचे। नमो भारत ट्रेन के जरिए शताब्दी नगर स्टेशन से भैंसाली मेट्रो स्टेशन पहुंचे सोमेंद्र तोमर का भाजपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया।
इस दौरान मेयर हरिकांत अहलूवालिया, कैंट विधायक अमित अग्रवाल, महानगर अध्यक्ष विवेक रस्तोगी, पूर्व महानगर अध्यक्ष ऋतुराज जैन सहित सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। इसके बाद सोमेंद्र तोमर मेट्रो स्टेशन से पैदल ही औघडऩाथ मंदिर पहुंचे। जहां उन्होंने भगवान के आगे माथा टेककर पूजा-अर्चना की। इसके बाद सर्किट हाउस में पत्रकार वार्ता को संबोधित करने के लिए रवाना हो गए।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

