सुलतानपुर 19 मई (आरएनएस )। चाइल्डफंड इंडिया के सहयोग से इंटरमीडिएट कॉलेज गौरा में पिछले वर्ष स्थापित स्टेम (साइंस, टेक्नोलॉजी, इंजीनियरिंग एंड मैथेमेटिक्स) लैब बच्चों के लिए प्रयोगात्मक शिक्षा का महत्वपूर्ण केंद्र बन गई है। यहाँ छात्र-छात्राएं विज्ञान, गणित और तकनीक को मॉडल व प्रयोगों के माध्यम से व्यावहारिक रूप से सीख रहे हैं। हाल ही में कक्षा 10 के विद्यार्थियों ने क्प्ल् (डू इट योरसेल्फ) गतिविधि के तहत “टू वे ट्रैफिक सिग्नल मॉडल तैयार किया, जिससे उन्होंने ट्रैफिक सिग्नल की कार्यप्रणाली, विद्युत परिपथ और सड़क सुरक्षा के महत्व को समझा।
लैब में अन्य बच्चे भी रोबोटिक्स किट की सहायता से विभिन्न मॉडल बनाकर सीख रहे हैं। सटेम लैब में बच्चों को स्टेम फैसिलिटेटर के सहयोग से विज्ञान और गणित की अवधारणाओं को सरल, रोचक और प्रयोगात्मक तरीके से सिखाया जा रहा है। विद्यालय प्रशासन और शिक्षकों के सहयोग से यह लैब बच्चों में वैज्ञानिक सोच, रचनात्मकता और नवाचार को बढ़ावा दे रही है।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

