फतेहपुर 19 मई (आरएनएस )। जिले में तेरह मई को आए आंधी-तूफान से केला एवं आम की फसलों को हुए नुकसान को लेकर उद्यान विभाग सक्रिय हो गया है। जिला उद्यान अधिकारी डॉ. रमेश पाठक ने बताया कि जिन किसानों की केला या आम की फसल को क्षति पहुंची है, वे निर्धारित तिथि तक आवेदन देकर सहायता प्राप्त कर सकते हैं।
उन्होंने बताया कि प्रभावित किसान अपने प्रार्थना पत्र के साथ आधार कार्ड, खतौनी तथा खेत की जियोटैग फोटोग्राफ संबंधित क्षेत्र प्रभारी को 23 मई तक उपलब्ध कराएं, ताकि क्षति पूर्ति की कार्रवाई की जा सके। जिला उद्यान अधिकारी ने क्षेत्रवार अधिकारियों एवं मोबाइल नंबर भी जारी किए हैं। तेलियानी, बहुआ एवं ऐरायां क्षेत्र के किसान डॉ. सुनील कुमार से मोबाइल नंबर 9452073794 पर संपर्क कर सकते हैं। हस्वा, भिटौरा एवं मलवा क्षेत्र के लिए धर्मेंद्र सिंह 7652088495, हथगांव, असोथर एवं विजयीपुर क्षेत्र के लिए पंकज कुमार पटेल 9140136988 तथा खजुहा, अमौली, देवमई एवं धाता क्षेत्र के लिए मयंक राज 9919779564 को जिम्मेदारी सौंपी गई है। उद्यान विभाग ने किसानों से समय रहते आवेदन करने की अपील की है, ताकि नुकसान का आकलन कर शासन स्तर से सहायता उपलब्ध कराई जा सके। विस्तृत जानकारी के लिए किसान जिला उद्यान अधिकारी कार्यालय, विकास भवन में संपर्क कर सकते हैं।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

