– ससुरालीजनों पर दहेज की खातिर प्रताडि़त करने का आरोप
फतेहपुर 19 मई (आरएनएस )। राधानगर थाना क्षेत्र के खुशवक्तरायनगर में सोमवार की शाम संदिग्ध परिस्थितियों में 25 वर्षीय महिला ने जहरीला पदार्थ खा लिया। जिसे उपचार के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतका के परिजनों ने ससुरालीजनों पर दहेज के लिए प्रताडि़त करने का आरोप लागया है।
जानकारी के अनुसार खुशवक्तरायनगर निवासी प्रशांत पाण्डेय की पत्नी रानी पाण्डेय ने सोमवार की शाम जहरीला पदार्थ खा लिया। कुछ देर बाद जब उसकी हालत बिगडऩे लगी तो परिजन उसे लेकर सदर अस्पताल में भर्ती कराया। जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। घटना की सूचना पाकर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर विच्छेदन गृह भेज दिया। पोस्टमार्टम हाउस में मृतका के पिता रमेश चन्द्र का कहना है कि शादी के बाद से ही ससुरालीजन दहेज के लिए उसकी पुत्री को प्रताडि़त करते थे। आए दिन बीस से पचास हजार रूपए की मांग करते थे। घटना से कुछ घंटे पहले ही रानी का फोन आया कि तीस हजार रूपए की जरूरत है। ससुरालीजनों की प्रताडऩा से तंग आकर पुत्री ने घटना को अंजाम दिया है।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

