फतेहपुर 19 मई (आरएनएस )। विगत बीस दिन पूर्व पंजाब के लुधियाना में जीने से गिरकर 21 वर्षीय महिला घायल हो गई थी। जिसे परिजन उठाकर घर ले आए जहां इलाज के दौरान सोमवार की शाम उसकी मौत हो गई।
बताते चलें कि गाजीपुर थाना क्षेत्र के मोहम्मदपुर गांव निवासी सज्जन अपनी पत्नी काजल व परिवारीजनों के साथ पंजाब के लुधियाना में मजदूरी करता है। बताते हैं कि 28 अप्रैल को उसकी पत्नी छत पर किसी काम से गई थी। तभी जीने से गिरकर घायल हो गई थी। कुछ दिन लुधियाना में इलाज कराने के बाद उसे लेकर गांव आ गए जहां घर पर ही इलाज किया जा रहा था। सोमवार की शाम उसने दम तोड़ दिया। सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर विच्छेदन गृह भेज दिया।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

