फतेहपुर 19 मई (आरएनएस )। जनपद के अलग-अलग थाना क्षेत्रों के अंतर्गत किशोरी समेत दो लोगों ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। जिन्हें उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। जहां किशोरी की हालत गंभीर बनी है।
जानकारी के अनुसार राधानगर थाना क्षेत्र के उमरी गांव निवासी मुकेश की 13 वर्षीय पुत्री साक्षी देवी ने मंगलवार की सुबह मां प्रिया देवी की डांट से क्षुब्ध होकर जहरीला पदार्थ खा लिया। इसी प्रकार मलवां थाना क्षेत्र के भैसौरा गांव निवासी ओम प्रकाश का 18 वर्षीय पुत्र आशीष कुमार ने जान देने के इरादे से डाई पी लिया। कुछ देर बाद जब दोनों की हालत बिगडऩे लगी तो परिजनों ने उन्हें सरकारी एंबुलेंस से उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया। जहां किशोरी की हालत गंभीर बनी हुई है।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

