फतेहपुर 19 मई (आरएनएस )। सदर कोतवाली क्षेत्र के अलग-अलग स्थानों पर मंगलवार की सुबह हुए सड़क हादसों के दौरान मां बेटा व पुत्री सहित चार लोग घायल हो गए। जिन्हें उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया।
जानकारी के अनुसार असोथर थाना क्षेत्र के भोनीपुर गांव निवासी छोटेलाल का 25 वर्षीय पुत्र पवन कुमार अपनी 50 वर्षीय मां गीता व 30 वर्षीय बहन किरन पत्नी सुनील निवासी मझटेनी खागा के साथ बाइक से शहर किसी काम से आ रहे थे। जैसे ही ये लोग कोतवाली क्षेत्र के लोधीगंज एनएच-2 पर पहुंचे तभी अनियंत्रित होकर बाइक डिवाइडर से टकरा गई। जिससे तीनों घायल हो गए। इसी प्रकार औंग कस्बा निवासी हसीन की 25 वर्षीय पत्नी आलिया पति के साथ बाइक से रिश्तेदारी में जा रही थी। जैसे ही ये लोग एआरटीओ कार्यालय के समीप पहुंचे तभी अचानक चलती बाइक से महिला गिर कर घायल हो गई। सूचना पर पहुंची सरकारी एंबुलेंस ने घायलों को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

