गोण्डा 19 मई। बाईपास बहराइच रोड पर स्थित डॉ शुक्ला डेंटल केयर पर आज मंगलवार को ज्येष्ठ माह के तीसरे मंगलवार पर विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। भंडारे से पूर्व आयोजक ने पूजन पाठ और आरती किया। उसके बाद भंडारा शुरू हुआ। भंडारे में भक्तों ने छोला- चावल और नुगती दाने का प्रसाद ग्रहण किया।
भंडारे के दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष अकबाल बहादुर तिवारी, वरिष्ठ भाजपा नेता अरूण शुक्ला, डॉ आशीष शुक्ला, डॉ श्रृद्धा शुक्ला, डॉ अजय मिश्रा, डॉ सुधांशु तिवारी, डॉ संतोष सिंह और डॉ जय शंकर सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

