प्रयागराज 19 मई (आरएनएस ) भीषण गर्मी और हीटवेव अलर्ट को देखते हुए जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा के निर्देश पर 19 मई से प्रयागराज जनपद के सभी बोर्ड के विद्यालयों में कक्षा 8 तक की पढ़ाई ऑनलाइन कराई जाएगी।
जिला विद्यालय निरीक्षक द्वारा जारी आदेश के अनुसार शासकीय, सहायता प्राप्त, सीबीएसई तथा अन्य सभी बोर्ड से संबद्ध विद्यालयों में कक्षा 1 से 8 तक के विद्यार्थियों को विद्यालय नहीं बुलाया जाएगा। इन कक्षाओं की पढ़ाई ऑनलाइन माध्यम से संचालित की जाएगी।
वहीं कक्षा 9 और उससे ऊपर की कक्षाएं पूर्व निर्धारित समय-सारिणी के अनुसार विद्यालय में यथावत संचालित होंगी। सभी शिक्षक विद्यालय पहुंचकर अपनी नियमित तथा ऑनलाइन कक्षाओं का संचालन करेंगे।
जिला विद्यालय निरीक्षक ने सभी प्रधानाध्यापक और प्रधानाचार्यों को उक्त आदेश का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

