सेवा में,
प्रयागराज 19 मई (आरएनएस ) शहर के पाश इलाके सिविल लाइंस मैं पत्रिका चौराहे पर स्थित डाटा एक्सपर्ट से बीते तीन महीनों में चोरों ने तीन बार हाथ साफ किया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार आफताब अहमद पुत्र अशफाक अहमद का पत्रिका चौराहा, ताशकंद रोड, थाना सिविल लाइंस में डाटा एक्सपर्ट नामक संस्थान है। आफताब संस्थान की ही ऊपरी मंजिल पर रहते हैं।
सिविल लाइंस थाने में दी गई तहरीर के अनुसार आफताब के घर तीन महीने में लगातार तीसरी चोरी 19 मई समय सुबह लगभग 3:40 पर घर ऑफिस में लगे जनरेटर का ताला तोड़कर बैटरी खोल कर उठा ले गए। इससे पहले भी दो बार 15 मार्च सुबह 4:00 बजे बाहर खड़ी गाड़ी में से बैटरी खोलकर चुरा ले गए थे तथा 17 अप्रैल सुबह लगभग 4:40 पर जनरेटर का ताला तोड़कर बैटरी, रेडिएटर आदि सामान उठा ले गए थे। उपरोक्त सभी घटनाएं कैमरे में रिकॉर्ड हैं। दूसरी घटना दिनांक 17-04-2026 की एफ.आई.आर. संख्या 148/2026, धारा 305 बी.एन.एस. थाना सिविल लाइंस में पंजीकृत है। परंतु अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। चोरों का मनोबल बढ़ा हुआ है। वह लगातार चोरी की घटना को अंजाम दे रहे हैं।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

