बाइक सवार बदमाशों ने मारी थीं गोलियां, आरोपी अभी भी फरार
प्रयागराज 19 मई (आरएनएस )। तीर्थ पुरोहित मार्तंड प्रकाश दुबे (55) ने सोमवार रात दम तोड़ दिया। उनका इलाज चल रहा था। 15 दिन पहले चौखंडी में घर के पास नकाबपोश बाइक सवार बदमाशों ने उन्हें 4 गोलियां मारी थीं। रात में हालत बिगडऩे पर उन्हें घरवाले एक प्राइवेट अस्पताल ले गए, वहां सुधार न होने पर फिर एसआरएन अस्पताल लाया गया। वहां कुछ देर बाद उनकी मौत हो गई। इस मामले में अब तक हमलावर पकड़े नहीं जा सके हैं। यह वारदात चार मई की रात 10 बजे के करीब हुई थी।
प्राप्त जानकारी के अनुसार घायल मार्तंड यमुना बैंक रोड स्थित काली माई मंदिर के पास रहते हैं। सोमवार रात करीब 11 बजे वह घर से करीब 50 मीटर दूर एक परिचित से मिलने गएल थे। इसी दौरान वहां दो बाइकों पर सवार होकर पहुंचे चार बदमाशों ने उन्हें घेर लिया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, हमलावरों ने पहले उनका नाम पूछा और फिर अचानक फायरिंग शुरू कर दी।
स्थानीय लोगों के अनुसार, बदमाशों ने छह राउंड गोलियां चलाईं। इनमें से चार गोलियां तीर्थ पुरोहित को लगीं। एक गोली पेट में, दो गर्दन के पास और एक चेहरे के करीब लगी है। गोली लगते ही वह सड़क पर गिर पड़े। फायरिंग की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर दौड़े, लेकिन तब तक हमलावर फरार हो चुके थे। घायल तीर्थ पुरोहित के दो बेटे व एक बेटी है। उनकी पहली पत्नी का निधन हो चुका है।
घटना की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। बेटे विक्की दुबे ने बताया कि उनके पिता की हालत अब खतरे से बाहर है और डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज चल रहा था। मार्तंड प्रकाश दुबे ने सोमवार रात दम तोड़ दिया।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

