हर्षित, पार्थवर्धन, सचिन के शतक, रुद्र का हरफनमौला खेल, अवनीश की अचूक गेंदबाजी
प्रयागराज 19 मई (आरएनएस )। जैदी इंडोर क्लब, श्री सहायक क्लब और विष्णु भगवान पब्लिक स्कूल ने अपने-अपने मुकाबले जीतकर सेंट पीटर्स कप कलर ड्रेस वनडे क्रिकेट प्रतियोगिता में पूरे अंक प्राप्त किए। जैदी इंडोर क्लब के हर्षित तिवारी (170 रन, 113 गेंद, 17 चौक, 10 छक्के), श्री सहायक क्लब के पार्थवर्धन सहायक (105 रन, 53 गेंद, 15 चौके, पांच छक्के) और विष्णु भगवान पब्लिक स्कूल के सचिन पाल (188 रन, 58 गेंद, 11 चौके, 22 छक्के) ने शतकीय पारी खेली। विष्णु भगवान पब्लिक स्कूल के रुद्र प्रताप (71 रन एवं दो विकेट) ने हरफनमौला खेल का प्रदर्शन किया जबकि इसी टीम के अवनीश सिंह ने अचूक गेंदबाजी (6.4-0-28-5) की।
प्रतियोगिता में मंगलवार को फाफामऊ मैदान पर जैदी इंडोर क्लब ने 40 ओवर में 5 विकेट पर 353 रन (हर्षित तिवारी 170, तन्मय केसरवानी 38 नाबाद, हार्दिक सिंह 37 नाबाद, नीरज पटेल 34, बिपिन पाल 3/47, अनीश पटेल व जैल कुमार एक-एक विकेट) बनाए। जवाब में फाफामऊ क्लब की टीम 34.4 ओवर में 200 रन (बिपिन पाल 58, शौर्य प्रताप सिंह 27, अनीश पटेल 21 नाबाद, शिवांश मिश्र, विवेक पुंडीर, तन्मय केसरवानी व हर्षवर्धन एक-एक विकेट) पर सिमट गई।
ईश्वर शरण इंटर कॉलेज मैदान पर गणेश इंटरप्राइजेज क्लब ने 37 ओवर में 9 विकेट पर 251 रन (शिवेंद्र 90, हिमांशु मिश्रा 90, अक्ष शर्मा 26, आदित्य पाठक 4/38, पार्थवर्धन सहायक 2/19, अनुराग 2/23) बनाए। जवाब में श्री सहायक क्लब ने 20.4 ओवर में दो विकेट पर 255 रन (पार्थवर्धन सहायक 105, विराट सिंह 66, मधुकर शुक्ला 63 नाबाद, राहुल कुमार यादव व शिवेंद्र एक-एक विकेट) बना लिए।
विष्णु भगवान पब्लिक स्कूल ने अपने मैदान पर 40 ओवर में 5 विकेट पर 414 रन (सचिन पाल 188, रुद्र प्रताप 71 नाबाद, नीतीश पाल 63, अरुण व ओम तिवारी 23-23, शिवा मिश्रा 2/44, शिवम गिरी 2/76) बनाए।
जवाब में सीएवी क्लब की टीम 32.4 ओवर में 181 रन (शिवा मिश्रा 37, आशीष पाल 34, मोहित यादव 26, अवनीश सिंह 5/28, रुद्र प्रताप 2/17, अर्णव गर्ग 2/37) पर सिमट गई।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

