प्रयागराज 19 मई (आरएनएस )। पूर्व केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी का प्रयागराज आगमन पर भाजपाइयों ने सर्किट हाउस के सभागार में स्वागत किया।
इस अवसर पर उन्होंने कार्यकर्ताओं से भेंट किया और भाजपा नेता राम जी केसरवानी, राजेश केसरवानी से संगठन के द्वारा चल रहे पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण कार्यशाला महाभियान की चर्चा की और आगामी होने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुट जाने को कहा।
भाजपा नेता राजेश केसरवानी ने बताया कि शाम 6:00 बजे श्री नकवी वरिष्ठ भाजपा नेता राम जी केसरवानी के नवनिर्मित होटल जीरो रोड पहुंचे और स्थानीय व्यापारी बंधुओ से मुलाकात की। स्वागत करने वालों भाजपा नेता राम जी केसरवानी राजेश केसरवानी, भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा क्षेत्रीय मंत्री सैफुल अब्बास, रमेश पासी सुशील जैन, नटवर लाल भारती, वसीम, शत्रुघ्न जायसवाल आदि भाजपा कार्यकर्ता शामिल रहे।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

