लखनऊ 19 मई (आरएनएस )।बीबीएयूने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए स्नातकोत्तर (पीजी) पाठ्यक्रमों में प्रवेश हेतु पंजीकरण प्रक्रिया प्रारंभ कर दी है। विश्वविद्यालय की ओर से जारी सार्वजनिक सूचना में कहा गया है कि राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी द्वारा आयोजित पीजी प्रवेश परीक्षा का परिणाम घोषित होने के बाद पात्र अभ्यर्थी प्रवेश के लिए ऑनलाइन पंजीकरण कर सकते हैं।विश्वविद्यालय प्रशासन के अनुसार अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए प्रवेश पुस्तिका (एडमिशन प्रॉस्पेक्टस) और छात्रावास (हॉस्टल) नियमावली विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध करा दी गई है, जिससे विद्यार्थी प्रवेश प्रक्रिया, पाठ्यक्रम, शुल्क और छात्रावास संबंधी नियमों की विस्तृत जानकारी प्राप्त कर सकें।पंजीकरण शुल्क सामान्य वर्ग, अन्य पिछड़ा वर्ग तथा आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए 500 रुपये निर्धारित किया गया है। वहीं अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और दिव्यांग श्रेणी के अभ्यर्थियों को 300 रुपये शुल्क देना होगा।विश्वविद्यालय द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार आवेदन की अंतिम तिथि 7 जून 2026 तय की गई है। हालांकि जिन अभ्यर्थियों से निर्धारित समय में आवेदन नहीं हो सकेगा, वे 1000 रुपये विलंब शुल्क के साथ 13 जून 2026 तक पंजीकरण करा सकेंगे।प्रवेश प्रक्रिया से संबंधित विस्तृत जानकारी, दिशा-निर्देश एवं नवीनतम अपडेट के लिए अभ्यर्थी बीबीएयू की आधिकारिक वेबसाइट का अवलोकन कर सकते हैं। इसके अतिरिक्त सहायता के लिए टोल फ्री नंबर 1800-180-5789 अथवा ईमेल ड्डस्रद्वद्बह्यह्यद्बशठ्ठञ्चड्ढड्ढड्डह्व.ड्डष्.द्बठ्ठ पर संपर्क किया जा सकता है
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

