-सुन्दरकांड व पूजापाठ के बाद श्रद्धालुओं को वितरित किया गया प्रसाद
अयोध्या 19 मई (आरएनएस )। ज्येष्ठ माह के तीसरे बड़े मंगलवार को जनपद में विभिन्न स्थानों पर भंडारे का आयोजन किया गया। अधिकांश स्थानों पर सुबह सुंदरकांड और पूजा-पाठ के बाद भंडारे का शुभारम्भ किया गया। पूर्व मंत्री तेजनारायण पांडे ‘पवनÓ ने पूर्व वर्षों की भांति इस वर्ष भी रिकाबगंज चौराहे पर भक्तों के लिए भव्य भंडारे का आयोजन किया। इस दौरान अयोध्या से पधारे संत-महंतों का आशीर्वाद लेकर उन्होंने प्रदेश और अयोध्या की जनता के लिए सुख-समृद्धि व अमन-चौन की बजरंगबली से प्रार्थना की। भंडारे का शुभारंभ महंत जनमेजय शरण, महंत रमेश दास, महंत बाल योगी रामदास और पूर्व मंत्री तेजनारायण पांडे ‘पवनÓ ने हनुमान जी के चित्र पर माल्यार्पण कर किया। पूर्व मंत्री ने कहा कि बड़े मंगल का दिन बजरंगबली का दिन है। इस दिन भक्तों के बीच प्रसाद बांटकर आत्मिक सुख की अनुभूति होती है। उन्होंने आए हुए संतों-महंतों और अयोध्या की जनता का आशीर्वाद प्राप्त किया। कार्यक्रम में महानगर अध्यक्ष श्याम कृष्ण श्रीवास्तव, महासचिव हामिद जाफर मीसम, विधानसभा अध्यक्ष रक्षा राम यादव, उपाध्यक्ष चौधरी श्रीचंद यादव, राम अचल यादव, मोहम्मद हलीम पप्पू, संजय सिंह, राकेश पांडे, रियाज अहमद, एडवोकेट शावेज जाफरी, चौधरी बलराम यादव, जगन्नाथ यादव, अंसार अहमद, वीरेंद्र गौतम, अपर्णा जायसवाल, जेपी यादव, आरौनी पासवान, महंत बलराम मौर्य, राघवेंद्र प्रताप सिंह अनूप, एडवोकेट मंसूर इलाही दादा, सूर्यकांत पांडे, छोटे लाल यादव, दान बहादुर सिंह, प्रधान लड्डू लाल यादव, शक्ति जायसवाल, विवेक मिश्रा, पंकज पांडे, ननकन यादव, मोहम्मद सुहैल, शिवांशु तिवारी, संजीत सिंह, अभय द्विवेदी, राम भवन यादव, लल्लूर यादव, पहलवान मनी रामदास, विशाल पाल, जगत नारायण यादव, वकार अहमद, सर्वजीत यादव, अर्जुन यादव, कमलेश सोलंकी, मुकेश कोरी, उमेश यादव, एडवोकेट लाल बहादुर शुक्ला, सनी यादव, सुमित तिवारी, सुरेंद्र यादव, पंकज शर्मा, राजनाथ यादव, सादमान खान, विनोद कनौजिया, जय सिंह राणा, अजय यादव, मनजीत यादव, अखिलेश पांडे, अजय रावत, नूर बाबू, एडवोकेट राकेश यादव, दीपक सिंह, अक्षत श्रीवास्तव, प्रदीप चौबे, टोनी सिंह, बाबूराम गौड़, भगवान दीन निषाद, माजीद खान बाबा, शशांक यादव, शमशेर यादव, शाहबाज लकी, अनस खान, अमन सागर सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और श्रद्धालु मौजूद रहे।
नाका स्थित मरी माता मंदिर पर तीसरे बड़े मंगल के अवसर पर भंडारे का आयोजन किया गया जिसका उद्घाटन बीकापुर विधायक डॉ अमित सिंह चौहान गोसाईगंज विधायक अभय सिंह ने किया इस दौरान उन्होंने भगवान बजरंगबली की आरती पूजा कर श्रद्धालुओं में शरबत प्रसाद वितरण किया भंडारे का आयोजन मंदिर के पुजारी चंचल दास द्वारा आयोजित किया गया। इस मौके पर कांग्रेस पूर्व जिला अध्यक्ष राजेंद्र प्रताप सिंह सुनील कृष्णा गौतम उग्रसेन मिश्रा सूर्यकुमार तिवारी रोहित पंडित प्रेम पांडे अशोक कनौजिया रोहिताश चंद्र राजू राजकुमार महेश सोनकर आदि ने शरबत प्रसाद वितरण किया।
डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय में जेठ मास के तीसरे बड़े मंगलवार के पावन अवसर पर एक विशाल भंडारे का आयोजन श्रीराम शोधपीठ में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. बिजेंद्र सिंह द्वारा विधि-विधान से पूजन-अर्चन और आरती से किया गया। भंडारे के आयोजन से पूर्व परिसर में आध्यात्मिक परिवेश देखने को मिला। शिक्षकों एवं अधिकारियों द्वारा भक्तिभाव से सुंदरकांड और हनुमान चालीसा का सामूहिक पाठ किया गया। इसके बाद भगवान हनुमान जी की भव्य आरती की गई। कुलपति ने विश्वविद्यालय परिवार के सुख, समृद्धि व उज्ज्वल भविष्य के लिए मंगलकामना किया। उन्होंने शिक्षकों, अधिकारियों को अंगवस्त्रम एवं श्रीरामचरितमानस भेंट कर स्वागत किया। कुलपति ने स्वयं उपस्थित श्रद्धालुओं और विश्वविद्यालय परिवार के सदस्यों, छात्र छात्राओं को प्रसाद वितरित कर भंडारे का शुभारंभ किया। इस धार्मिक एवं सामाजिक आयोजन में विश्वविद्यालय के कुलसचिव विनय कुमार सिंह और वित्त अधिकारी पूर्णेन्दु शुक्ल ने भी विशेष रूप से पूजन-अर्चन में भाग लिया और श्रद्धालुओं को प्रसाद बांटा। जेठ के इस बड़े मंगलवार के अवसर पर प्रसाद ग्रहण करने के लिए विश्वविद्यालय परिसर में भारी संख्या में लोग जुटे। इस मांगलिक अवसर पर प्रो. एस एस मिश्र, प्रो. हिमांशु शेखर सिंह, प्रो. आर एन राय, प्रो. आशुतोष सिन्हा, प्रो. फर्रुख जमाल, अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रो. नीलम पाठक, प्रो. गंगाराम मिश्र प्रो. शैलेंद्र कुमार वर्मा, प्रो. के के वर्मा, प्रो. शैलेंद्र कुमार, प्रो. विनोद कुमार श्रीवास्तव, प्रो.सिद्धार्थ शुक्ल, डॉ विनोद कुमार चौधरी, डॉ. राणा रोहित सिंह, डॉ. मनीष कुमार सिंह, गिरीश पंत सहित विश्वविद्यालय के विभिन्न विभागों के शिक्षकगण प्रशासनिक अधिकारी एवं कर्मचारी बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं और स्थानीय श्रद्धालु उपस्थित रहे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

