दो महिला व एक युवक के साथ रंगे हाथों दबोचा गया आरोपी
घर के अंदर सेक्स रैकेट चला रहे थे तृणमूल पार्षद, पुलिस ने कॉलर पकड़कर घसीटा तो जोडऩे लगे हाथ; 2 महिलाएं भी गिरफ्तार
कोलकाता 19 मई (आरएनएस)। पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिला अंतर्गत बनगांव नगर पालिका के टीएमसी पार्षद सुकुमार राय को उनके घर से सेक्स रैकेट चलाने के आरोप में व आपत्तिजनक हालत में गिरफ्तार किया गया है। स्थानीय लोगों की शिकायत पर पुलिस ने छापेमारी कर पार्षद समेत दो महिलाओं और एक युवक को दबोचा। उक्त घटना बनगांव थाना क्षेत्र के कालुपुर पांचपोता इलाके की है। पुलिस को लंबे समय से शिकायत मिल रही थी कि टीएमसी पार्षद सुकुमार राय के घर के अंदर बाहर से महिलाओं और पुरुषों को लाकर देह व्यापार का धंधा चलाया जा रहा है। स्थानीय निवासियों ने कई बार इस पर आपत्ति जताई थी, लेकिन सत्ता के रसूख के कारण पार्षद ने किसी की नहीं सुनी।
18 मई की दोपहर को जब फिर से पार्षद के घर पर संदिग्ध गतिविधियां देखी गईं, तो स्थानीय लोगों की शिकायत के आधार पर पुलिस ने अचानक छापेमारी कर दी। पुलिस ने मौके से पार्षद सुकुमार राय को दो महिलाओं और एक युवक के साथ रंगे हाथों दबोचा। पुलिस ने घटनास्थल से बियर की दो बोतलें भी जब्त की हैं। पकड़ी गई दोनों महिलाएं नदिया जिले के शांतिपुर की रहने वाली बताई जा रही हैं।
पार्षद सुकुमार राय की गिरफ्तारी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि पुलिस अधिकारी जब टीएमसी पार्षद की शर्ट का कॉलर पकड़कर उन्हें खींचते हुए ले जा रहे थे, तो पार्षद का सारा रसूख हवा हो गया। वे पुलिसकर्मी को बार-बार ‘सर-सरÓ कहकर पुकार रहे थे और छोडऩे की मिन्नतें कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने किसी को फोन करने की कोशिश भी की, लेकिन पास खड़े शख्स ने उनका मोबाइल फोन छीन लिया। हालांकि, पार्षद ने अपने ऊपर लगे सभी आरोपों को खारिज किया है। उनका दावा है कि वे महिलाएं शांतिपुर से उनके घर पर कमरा किराए पर लेने के सिलसिले में आई थीं।
इस घटना के बाद राज्य में राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। बनगांव संगठनात्मक जिला भाजपा अध्यक्ष विकास घोष ने कहा, “हमें ग्रामीणों से शिकायत मिली थी कि टीएमसी पार्षद अपने घर में देह व्यापार का धंधा चला रहे थे। पुलिस ने उन्हें और महिलाओं को हिरासत में लिया है। अगर ग्रामीणों के आरोप सही हैं, तो पुलिस को कानून के मुताबिक सख्त से सख्त कदम उठाना चाहिए।”
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

