प्रयागराज 19 मई (आरएनएस)। प्रयागराज मण्डल की महिला कल्याण समिति द्वारा आज वाल वाटिका स्कूल में बच्चों के लिए विशेष समर कैंप का आयोजन किया गया। इस आयोजन का उद्देश्य बच्चों की ग्रीष्मावकाश अवधि को रचनात्मक, शिक्षाप्रद एवं मनोरंजक गतिविधियों से समृद्ध बनाना रहा।
समर कैंप का शुभारम्भ महिला कल्याण समिति की अध्यक्षा श्रीमती वंदना अग्रवाल द्वारा किया गया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए पाठ्यक्रम के साथ-साथ रचनात्मक गतिविधियां भी अत्यंत आवश्यक हैं। ऐसे आयोजन बच्चों में आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता, अनुशासन एवं टीम भावना के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
कैंप के दौरान बच्चों के लिए चित्रकला, नृत्य, संगीत, योग, खेलकूद, हस्तकला एवं विभिन्न रचनात्मक गतिविधियों का आयोजन किया गया। बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
इस अवसर पर महिला कल्याण समिति की उपाध्यक्षा श्रीमती गुलशन वारिस, उपाध्यक्षा श्रीमती प्रज्ञा दीपक कुमार, सचिव निहारिका सिंह, कोषाध्यक्षा अनुश्री सहित समिति की अन्य सदस्यगण उपस्थित रहीं। समर कैंप के आयोजन से रेलकर्मियों एवं उनके परिवारों में विशेष उत्साह देखा गया।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

