डाक सेवाओं में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी एवं डाककर्मी हुए सम्मानित
प्रयागराज 19 मई (आरएनएस)। भारतीय डाक विभाग की दूरदर्शिता और ‘डाक सेवा – जन सेवाÓ के अनुरूप कार्यशैली ने ग्रामीण व सुदूर क्षेत्रों तक इसकी विश्वसनीय सेवाओं की पहुंच को सुनिश्चित कर इसे जनता के बीच एक प्रमुख और प्रभावशाली संस्था के रूप में स्थापित किया है। ‘डिजिटल इंडियाÓ और ‘वित्तीय समावेशनÓ की संकल्पनाओं को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाने के लिए डाक विभाग प्रतिबद्ध है, ताकि प्रत्येक नागरिक को सुगम, सुरक्षित और भरोसेमंद सेवाएँ उपलब्ध हो सकें। उक्त उद्गार उत्तर गुजरात परिक्षेत्र के पोस्टमास्टर जनरल कृष्ण कुमार यादव ने आज आयोजित मण्डलाध्यक्षों एवं उपमंडलाध्यक्षों के कार्यों की समीक्षा बैठक और वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए उत्कृष्टता सम्मान वितरण के दौरान व्यक्त किये।
इस दौरान उत्तर गुजरात के अधीन 08 जिलों के डाकघरों में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 100 से ज्यादा डाककर्मियों को सम्मानित किया गया। पोस्टमास्टर जनरल ने डाक सेवाओं और इनकी अद्यतन विशेषताओं को सहेजती गुजराती भाषा में एक बुकलेट भी इस अवसर पर जारी की।
पोस्टमास्टर जनरल कृष्ण कुमार यादव ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में उत्कृष्ट कार्य हेतु प्रवर अधीक्षक डाकघर, अहमदाबाद सिटी मंडल श्री चिराग मेहता को सर्वोच्च समग्र राजस्व उपलब्धि एवं वृद्धि प्रतिशत, डाकघर बचत बैंक नेट एडिशन, ग्रामीण डाक जीवन बीमा में सर्वोच्च वृद्धि प्रतिशत, पार्सल में सर्वोच्च राजस्व उपलब्धि एवं वृद्धि प्रतिशत, अधिकतम आधार ट्रांजैक्शन तथा स्पीड पोस्ट/पार्सल में डी+0 डिलीवरी में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया। प्रवर रेलवे डाक अधीक्षक, अहमदाबाद मंडल पीयूष राजक को नागरिक केंद्रित सेवाएँ श्रेणी में सर्वोच्च वृद्धि प्रतिशत दर्ज करने पर सम्मानित किया।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

