प्रयागराज 19 मई (आरएनएस)। बड़े मंगल के पावन अवसर पर सेवा एवं जनकल्याण की भावना को आगे बढ़ाते हुए अग्रवाल युवा मंडल द्वारा आज जीरो रोड, प्रयागराज में राहगीरों के लिए बूंदी प्रसाद एवं शरबत वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। भीषण गर्मी के बीच आयोजित इस सेवा कार्य ने राहगीरों को राहत प्रदान करने के साथ समाज के प्रति समर्पण और सेवा की भावना का संदेश भी दिया।
कार्यक्रम में अग्रवाल युवा मंडल प्रयागराज के अध्यक्ष अभिनव अग्रवाल, सहमंत्री अंकित अग्रवाल, संगठन मंत्री राहुल अग्रवाल तथा श्री अग्रसेन अग्रवाल समाज प्रयागराज के महामंत्री अभिषेक मित्तल, उपाध्यक्ष हरीश चन्द्र अग्रवाल, प्रमय मित्तल, अनूप अग्रवाल, विशाल अग्रवाल, आशीष अग्रवाल एवं कार्यालय प्रभारी अंकित अग्रवाल की उपस्थिति रही।
वहीं अग्रवाल महिला मंडल से अध्यक्ष मोना अग्रवाल, श्वेता अग्रवाल एवं अनीता अग्रवाल तथा अग्रवाल युवा महिला मंडल से उपाध्यक्ष प्रियंका अग्रवाल, आकांक्षा अग्रवाल, महामंत्री डॉ. कीर्ति अग्रवाल एवं सहमंत्री श्रुति अग्रवाल भी कार्यक्रम में उपस्थित रहीं और सेवा कार्य में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम में उपस्थित सभी सदस्यों ने पूरे उत्साह एवं समर्पण के साथ अपनी सहभागिता निभाई, जिसके परिणामस्वरूप कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
मीडिया प्रभारी मनीष गर्ग ने बताया कि बड़े मंगल का पर्व केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक नहीं, बल्कि समाज सेवा और मानवता के प्रति अपने कर्तव्यों को निभाने का भी संदेश देता है। उन्होंने कहा कि अग्रवाल समाज सदैव सामाजिक दायित्वों के निर्वहन हेतु तत्पर रहा है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

