चैंपियंस अंडर -14 क्रिकेट प्रतियोगिता
प्रयागराज 19 मई (आरएनएस)। दौलत हुसैन इंटर कॉलेज ए ने चैंपियंस अंडर -14 क्रिकेट प्रतियोगिता के लीग मैच में किशोरी लाल क्रिकेट क्लब को आठ विकेट से हराकर प्रतियोगिता में पूर्ण अंक अर्जित किए हैं। इस जीत में मो. फरीक अली की सटीक गेंदबजी ( 4.5 – 1 – 19 – 6 ) कर अपनी टीम को जीत दिलाई हैं।
मंगलवार को दौलत हुसैन मैदान पर टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए किशोरी लाल क्रिकेट क्लब की पूरी टीम 21.5 ओवर में 117 रन ( आरुष सिंह 27, तंशु जीत 19 अविजित रन, मो. फरीक अली 6/19, अभय गौतम 2/16, मो. हमदान 1/29, अमन सिंह 1/33 ) पर बिखर गई। जवाब में दौलत हुसैन इंटर कॉलेज ए की टीम ने 11.3 ओवर में दो विकेट खोकर 121 रन ( मो. हम्माद 47, उमर तबरेज 36, मो. हमजा खान 28 नाबाद रन, रूद्र राज सिंह 1/11 ) पर बना लिए। मैच में रविन्द्र आनंद व विपिन केशरवानी ने अंपायरिंग और अनूप कुमार शर्मा ने स्कोरिंग की।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

