प्रयागराज 19 मई (आरएनएस)। चौधरी नौनिहाल सिंह क्रिकेट क्लब के तत्वाधान में आयोजित पूर्व अध्यक्ष कायस्थ पाठशाला चौधरी अमरनाथ स्मारक अंडर -16 क्रिकेट प्रतियोगिता मई के आखिरी सप्ताह से केपी कॉलेज मैदान पर प्रारंभ हो रही हैं। चौधरी नौनिहाल सिंह क्रिकेट क्लब के सचिव सत्यव्रत सहाय के अनुसार यह प्रतियोगिता इलाहाबाद क्रिकेट एसोसिएशन से पंजीकृत हैं, यह प्रतियोगिता लीग कम नॉकआउट के आधार पर खेली जाएगी। इक्छुक टीमें 22 मई तक आयोजित सचिव प्रितेश सोनकर ( 7652000216 ) या केपी कॉलेज मैदान पर शाम पांच से छह बजे के बीच संपर्क कर अपनी टीम को एंट्री करा सकती हैं।।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

