केएस स्पोट्र्स अंडर-16 कलर ड्रेस क्रिकेट प्रतियोगिता
प्रयागराज 19 मई (आरएनएस)। किड्स प्रयागराज क्लब और मऊआइमा क्लब ने अपने-अपने मुकाबले जीतकर केएस स्पोट्र्स अंडर-16 कलर ड्रेस क्रिकेट प्रतियोगिता में पूरे अंक प्राप्त किए।
गवर्नमेंट प्रेस मैदान पर मंगलवार को खेले गए मैच में गंगा डिग्री कॉलेज ने 26.4 ओवर में 153 रन (अभिताब 58, दिलीप कुमार 37, आदित्य पाल 21, विराट सिंह 4/49, अंकुश सिंह 2/12, लकी 2/26) बनाए। जवाब में किड्स प्रयागराज क्लब ने 24.2 ओवर में तीन विकेट पर 154 रन (उत्कर्ष यादव 62 नाबाद, स्वास्तिक चौधरी 33 नाबाद, राघव दुबे 25, अर्पित पटेल 2/25, उत्कर्ष सिंह 1/35) बना लिए। विराट सिंह को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
चक हरिहर वन झूसी मैदान पर इलाहाबाद पब्लिक स्कूल ने 30 ओवर में नौ विकेट पर 168 रन (आदर्श सिंह 40, अवि कुमार 35, मोहम्मद शादान 3/18, बबलू 2/35) बनाए। जवाब में मऊआइमा क्लब ने 25.2 ओवर में 6 विकेट पर 170 रन (विकास कुमार 50, आशीष यादव व सचिन यादव 24-24, बबलू 20 नाबाद, श्रेयांश लाल 3/16, प्रेरक पाल 2/22) बना लिए। बबलू को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

