डिप्टी सीएम, परिवहन मंत्री सहित अन्य प्रमुख लोग होंगे शामिल
प्रयागराज 19 मई (आरएनएस)। माघ मेला, अद्र्धकुंभ मेला, महाकुम्भ मेला और प्रदेश के पांच प्रमुख शहरों में विशाल भण्डारा चलाने वाली प्रमुख संस्था लाल महेन्द्र शिव शक्ति ओम नम: शिवाय प्रयागराज का 50 वां स्थापना दिवस समारोह ओम नम: शिवाय आश्रम गोमती नगर लखनऊ में 25 मई को मनाया जाएगा।
इस दौरान भगवान शिव के मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा और पांच हजार शिष्यों के एक साथ बैठकर खाना खाने के लिए हाल का गृह प्रवेश होगा। दोपहर बाद विशाल भण्डारा शुरू होगा। जिसमें हजारों श्रद्धालु प्रसाद ग्रहण करेंगे। स्थापना दिवस समारोह में पूर्व डिप्टी सीएम डा दिनेश शर्मा, डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक, कैबिनेट मंत्री डा महेन्द्र सिंह, महापौर, परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह, राज्य सूचना आयुक्त पी एन द्विवेदी, सचिव अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास विभाग एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी इन्वेस्ट विजय किरन आनंद, मेरठ कमिश्नर भानुचन्द्र गोस्वामी, यूपी बोर्ड के सचिव भगवती सिंह, सनातन एकता मिशन के राष्ट्रीय संरक्षक देवराज पाठक और राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक कुमार पाठक सहित अन्य प्रमुख लोग शामिल होंगे।
ओम नम: शिवाय के गुरुदेव ने आज बताया कि 1976 से प्रयागराज के माघ मेला में विशाल भण्डारा शुरू किया था, जो अब देखते देखते प्रयागराज के माघ मेला, अद्र्धकुंभ मेला, महाकुम्भ मेला और प्रदेश के पांच प्रमुख शहरों प्रयागराज, कानपुर, लखनऊ, सीतापुर और अयोध्या में विशाल भण्डारा चलने लगा है, इतना ही नही इन पांचों प्रमुख शहरों के सरकारी अस्पतालों के मरीजों और उनकी देखभाल करने वालों और विवि के छात्रों के लिए भण्डारा चल रहा है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

