2027 में विपक्ष को पटखनी देने को तैयार
प्रयागराज 19 मई (आरएनएस)। भाजपा प्रयागराज महानगर के दो दिवसीय पंडित दीनदयाल उपाध्याय जिला प्रशिक्षण वर्ग के समापन के बाद कार्यकर्ताओं में उत्साह का संचार हुआ है। प्रशिक्षण वर्ग में बूथ प्रबंधन, चुनाव प्रबंधन, वैचारिक अधिष्ठान, कार्य पद्धति, कार्यकर्ता विकास, मीडिया प्रबंधन, सरकार की गरीब कल्याण योजनाएं एवं क्रियान्वयन में संगठन की भूमिका जैसे 11 विषयों पर आयोजित किए गए सत्रों में विभिन्न वक्ताओं द्वारा गहराई से संबंधित विषयों पर कार्यकर्ताओं के साथ चर्चा की गई। 2027 को लेकर रणनीति पर चिंतन मंथन हुआ। विपक्ष को पटखनी देने को कार्यकर्ताओं से पार्टी के दिग्गज नेताओं ने अपने अनुभव बांटे।
सत्रों के दौरान महानगर अध्यक्ष संजय गुप्ता भी स्वयं एक आम कार्यकर्ता की तरह बैठक वक्ताओं की बातों को ध्यान से सुनते नजर आए। प्रशिक्षण वर्ग को लेकर भाजपा महानगर अध्यक्ष संजय गुप्ता के प्रबंधन को लेकर प्रदेश व क्षेत्र से आए अतिथियों वक्ताओं ने मुक्त कंठ से प्रशंसा की। प्रशिक्षण वर्ग में विपक्ष के दुष्प्रचार से सोशल मीडिया में कैसे उसका तथ्यात्मक जवाब कार्यकर्ताओं द्वारा दिया जाए इसकी रणनीति भी बनाई गई।
मोहित गुप्ता, प्रवीण भारती, चंद्रा अहलूवालिया, रोहित विश्वकर्मा, अभिषेक सिंह, मंजेश श्रीवास्तव, हेमंत बनर्जी दादा, आनन्द दुबे, रवींद्र गांधी, विश्वास श्रीवास्तव, पवन विवेक मिश्र, शुभम सिंह, सुजीत कुशवाहा आदि कार्यकर्ताओं ने प्रशिक्षण वर्ग के सफ़ल आयोजन हेतु महानगर अध्यक्ष को बधाई दी।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

